केंद्रीय विद्यालय पारादीप पोर्ट में हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई


केंद्रीय विद्यालय पारादीप पोर्ट में हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रसिद्ध लेखकों की हिंदी पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें कहानी, कविता, उपन्यास और निबंध से संबंधित पुस्तकों का विशेष आकर्षण रहा।

विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि जागृत करना तथा पठन-पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने इसकी सराहना की।

No comments:

Post a Comment